रसूलाबाद कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत युवती के साथ दुकान के अंदर घुसकर मारपीट करने तथा गाली गलौज करने पर रसूलाबाद पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ीपुर निवासी रघुवीर पुत्र रामनाथ ने तहरीर देते हुए बताया की गांव के ही रहने वाले बलवीर पुत्र रामनाथ, अमन पुत्र बलवीर व कुलदीप पुत्र प्रेमचंद ने दुकान के अंदर घुसकर पुत्री के साथ मारपीट की और गाली गलौज करते हुए निकल गए। जिस पर रसूलाबाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तीन के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच पड़ताल उपनिरीक्षक मिलन सिरोही सरोही के द्वारा की जाएगी।











