कालपी (जालौन) बुंदेलखंड के सूखा प्रभावित जिला जालौन में जल संरक्षण मैं राष्ट्रीय स्तर पर देश की राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किए जाने पर जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडे को कालपी प्रेस क्लब कालपी द्वारा 10 जनवरी को व्यास मंदिर मदारपुर में सम्मानित किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए कालपी प्रेस क्लब कालपी के महामंत्री पवनदीप निषाद ने बताया की जालौन जनपद के लिए यह गौरव की बात है की वर्तमान जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे के द्वारा जनपद में कई ऐसे कार्य हुए हैं जिसकी शासन एवं प्रशासन द्वारा प्रशंसा की गई है इसी के तहत बुंदेलखंड के सूखा प्रभावित जिला जालौन में जल संरक्षण के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पिछले दिनों सम्मानित किया गया जो जनपद के लिए गौरव की बात है। इसी संबंध में कालपी प्रेस क्लब कालपी द्वारा 10 जनवरी दिन शनिवार को मदारपुर गांव के व्यास मंदिर मैं अपराह्न 2:00 बजे एक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें कालपी क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधानों एवं कालपी प्रेस क्लब कालपी के द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।











