नए मिशन शक्ति केन्द्रों के नवीनीकृत भवनों का (अकबरपुर, भोगनीपुर, सिकन्दरा, शिवली, डेरापुर) का भव्य उद्घाटन किया गया एवं जनपद के सभी 17 थानों को ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की गयीं।

कानपुर देहात में महिला अपराधों की रोकथाम, पीड़िताओं की सहायता तथा नारी सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत जनपद स्तर पर “मिशन शक्ति केन्द्र” स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज  अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, श्री आलोक सिंह (आई.पी.एस.) के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलित कर जनपद के 05 थाना अकबरपुर, भोगनीपुर, सिकन्दरा, शिवली एवं डेरापुर में मिशन शक्ति केन्द्रों के नवीनीकृत भवनों का औपचारिक उद्घाटन एवं शुभारंभ किया गया एवं जनपद के सभी 17 थानों को ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की गयी।

कार्यवाही विवरण:
कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर मिशन शक्ति केन्द्रों के नवीनीकृत भवनों का उद्घाटन किया गया।
तत्पश्चात सभी अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई।
केन्द्रों में तैनात महिला कॉन्स्टेबल, हेल्पलाइन ऑपरेटर एवं काउंसलर से मुख्य अतिथि ने संवाद किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मिशन शक्ति केन्द्रों का उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली:
ये केन्द्र महिला/बालिका पीड़िताओं की शिकायतों के त्वरित पंजीकरण (Zero FIR सहित), संवेदनशील रिकॉर्डिंग तथा तीव्र कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
पीड़िताओं को तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण, कानूनी सलाह तथा मनोसामाजिक परामर्श की सुविधा प्रदान की जाएगी।
प्रत्येक केन्द्र पर एक महिला अधिकारी (नोडल ऑफिसर) जिम्मेदार होगी, जो शिकायत की प्रगति पर नजर रखेगी।
24*7 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से तत्काल सहायता उपलब्ध रहेगी।
इन केन्द्रों के माध्यम से गोपनीय सूचनाओं के आधार पर भी प्रिवेंटिव पुलिसिंग की कार्रवाई की जाएगी।

गरिमायी उपस्थिति अधिकारीगण:
श्री आलोक सिंह (आई.पी.एस.), अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर (मुख्य अतिथि)
श्री हरीश चन्दर (आई.पी.एस.), पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, कानपुर
श्री कपिल सिंह (आई.ए.एस.), जिलाधिकारी, कानपुर देहात
श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात
श्री विधान जायसवाल (आई.ए.एस.), मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात
श्री राजेश पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात

अधिकारियों के निर्देश:
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक  व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक  ने निर्देश दिये कि इन केन्द्रों को अत्यधिक संवेदनशीलता एवं दक्षता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक शिकायत पर समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़िताओं को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही, इन केन्द्रों को जन-जागरूकता का केंद्र बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्ययोजना:
इन केन्द्रों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय स्तर से की जाएगी।
सोशल मीडिया एवं स्थानीय मीडिया के माध्यम से जनसामान्य को इन सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान  द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया एवं मिशन शक्ति से संबंधित ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटी को हरी झण्ड़ी दिखा कर रवाना किया गया। जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा यह कदम महिला सुरक्षा के प्रति एक स्पष्ट एवं कार्योन्मुखी संकल्प है। इन केन्द्रों के माध्यम से अपराधों पर सक्रिय अंकुश लगाने तथा पीड़िता-केंद्रित न्याय प्रणाली को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण, जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें