कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा जनसुनवाई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई पहल

 

समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात आज  कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा एक नई पहल करते हुए जनसुनवाई के दौरान समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों, समस्त उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया। जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी, खंड विकास स्तरीय अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह सहित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें