कानपुर देहात जनपद के थाना बरौर पुलिस द्वारा धारा 3(3)क उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत चालान किये गये अभियुक्त 1. सुमित पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम खिरियनपुरवा थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात को जिला मजिस्ट्रेट जनपद कानपुर देहात द्वारा असामाजिक क्रिया-कलापों में लिप्त होने का दोषी पाये जाने के फलस्वरूप 03 माह के लिये जनपद कानपुर देहात एवं उसकी सीमा से निष्कासित कर जिलाबदर किया गया और निर्देशित किया गया कि यदि उक्त अभियुक्त इस अवधि में जनपद कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश करते हुये पाया जायेगा तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कराकर वैधानिक कार्यवाही करायी जायेगी।











