गांव से राष्ट्रीय मंच तक: कानपुर देहात के नितिन तिवारी ने किक बॉक्सिंग में लहराया जीत का परचम, जीते दो कांस्य पदक।।

कानपुर देहात। जनपद की मिट्टी से निकला एक होनहार सितारा आज राष्ट्रीय स्तर पर चमक उठा है। सिकंदरा तहसील के हिसावा गांव निवासी नितिन तिवारी ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ऐसा दमदार प्रदर्शन किया कि पूरा जनपद गर्व से झूम उठा।

राजस्थान के जयपुर स्थित विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन फ्री स्टाइल किक बॉक्सिंग एसोसिएशन, राजस्थान द्वारा किया गया था। देशभर से आए सैकड़ों खिलाड़ियों के बीच नितिन तिवारी ने अपने जज्बे, अनुशासन और जबरदस्त तकनीक का परिचय देते हुए दो कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किए।कड़े मुकाबलों, तेज़ रफ्तार और रोमांच से भरे मैचों में नितिन ने हर चुनौती को स्वीकार किया और साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो गांव की सीमाएं भी राष्ट्रीय पहचान में बदल सकती हैं। नितिन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे कानपुर देहात में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना आज के युवाओं के लिए एक जीता-जागता प्रेरणास्रोत बन गया है। इस गौरवपूर्ण सफलता पर अनमोल तिवारी, लल्ला तिवारी, सुप्रिय तिवारी, वैभव तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने नितिन तिवारी को बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें