नवनिर्वाचित महामंत्री को फूल माला पहनकर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अग्रिम कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

 

कालपी प्रेस क्लब कालपी में संगठनात्मक बदलाव, सर्वसम्मति से पवन दीप निषाद बने महामंत्री

  किसान मार्केट कालपी में हुई बैठक संपन्न, अधिकांश पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद

 

कालपी (जालौन)। कालपी प्रेस क्लब कालपी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज किसान मार्केट, कालपी में संपन्न हुई। बैठक में क्लब के महामंत्री पद से पूर्व महामंत्री का स्तीफा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसके पश्चात संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत नए महामंत्री के चयन पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब कालपी के अध्यक्ष द्वारा की गई, जबकि संचालन वरिष्ठ सदस्य ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया। बैठक में प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विचार-विमर्श के दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकता तथा कालपी प्रेस क्लब कालपी की सक्रिय भूमिका पर अपने-अपने विचार रखे। इसी क्रम में महामंत्री पद के लिए पवन दीप निषाद के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर समर्थन दिया और सर्वसम्मति से उन्हें कालपी प्रेस क्लब कालपी का नया महामंत्री घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित महामंत्री पवन दीप निषाद ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कालपी प्रेस क्लब उनके लिए केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और जिम्मेदारियों का मंच है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सभी को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं पारदर्शी बनाने का प्रयास करेंगे। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं, हितों और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने एक मत में कहा कि पवन दीप निषाद का सामाजिक अनुभव, संगठन क्षमता और सकारात्मक सोच प्रेस क्लब के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। उनके महामंत्री बनने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और प्रेस क्लब की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावी होंगी।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित महामंत्री को फूल माला पहनाकर बधाई तथा शुभकामनायें दी तथा प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखने और पत्रकार हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कालपी प्रेस कालपी के संरक्षक बृजेंद्र सिंह चौहान सतीश द्विवेदी हरिश्चंद्र दीक्षित बापू शिवनारायण प्रजापति अशोक बाजपेई आर. एन शुक्ला अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी उपाध्यक्ष दीपू चौहान मंत्री रोहिणी शर्मा योगेश द्विवेदी संजीव नगाईच वरिष्ठ सदस्य ज्ञानेंद्र मिश्रा अशोक परिवार मनोज पांडेय अनिल बाजपेई शिवांग शुक्ला देवेंद्र चतुर्वेदी आरिफ राजा मंसूरी विवेक निगम अनुराग पंडित मिश्रा अंकित चतुर्वेदी आदि मौजूड रहे!

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें