दिल्ली की सीधी ट्रेन का सपना तेज़ हुआ… सांसद से लेकर महिलाएं तक रेलवे तक पहुंचीं मांगें

उरई और जालौन की रेलवे तस्वीर बदलने की कोशिश एक बार फिर तेज हो गई है।
पुखरायां कानपुर देहात- जालौन,गरौठा,भोगनीपुर के सांसद नारायण दास अहिरवार ने झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार से मुलाकात कर उरई स्टेशन, पुखरायां स्टेशन और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की प्रगति पर सीधी बात रखी। वहीं महोबा–राठ–उरई–कोंच–भिंड रेल लाइन जैसे वर्षों पुराने मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया।
दूसरी ओर उरई में महिलाओं ने दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा की मांग को लेकर रेल मंत्री तक ज्ञापन पहुंचाया। महिलाओं का कहना है कि मेडिकल कॉलेज, व्यापार, पढ़ाई और इलाज के लिए दिल्ली जाना मजबूरी है, लेकिन सीधी ट्रेन न होने से झांसी या कानपुर जाना पड़ता है—जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं।
गंभीर मरीजों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। अब सांसद स्तर की बैठक और जनता की सीधी मांग ने रेलवे पर दबाव बढ़ा दिया है।
अब सवाल साफ है—
क्या इस बार उरई–जालौन को दिल्ली की सीधी ट्रेन मिलेगी,
या फिर यह मांग एक बार फिर फाइलों और आश्वासनों में ही अटक जाएगा।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें