वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ब्यूटी केयर असिस्टेन्ट व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

कानपुर देहात वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जन शिक्षण संस्थान कानपुर देहात द्वारा आज  ब्यूटी केयर असिस्टेन्ट व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम बैच का शुभारम्भ/उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती सुरभि पाण्डेय, वामा सारथी अध्यक्षा कानपुर देहात एवं श्रीमती नेहा वर्मा, वामा सारथी उपाध्यक्षा कानपुर देहात द्वारा फीता काटकर किया गया।

जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री इमरान खाँ जी एवं प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रेम चन्द्र शुक्ला, उ0नि0 स0पु0 श्री राजकुमार सिंह द्वारा आये हुये मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक द्वारा पुलिस परिवार के लाभार्थियों को जे0एस0एस0 के उद्देश्यों, कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं कोर्स पूर्ण होने के उपरान्त प्राप्त होने वाले एनसीवीईटी प्रमाण पत्र से होने वाले लाभ से भी अवगत कराया। मुख्य अतिथि श्रीमती सुरभि पाण्डेय एवं श्रीमती नेहा वर्मा जी ने पुलिस परिवार की घरेलू महिलाओं एवं बालिकाओं को ब्यूटी केयर प्रशिक्षण सीखने हेतु जागरूक करते हुये आये हुये सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जन शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी श्री मो0 दानिश, श्री विश्व प्रताप सिंह, श्री सौरभ कुमार, प्रशिक्षिका सुश्री जया एवं पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें