बंदरों के हमले से वृद्धा घायल,भेजा गया अस्पताल।।

पुखरायां कानपुर देहात -कानपुर देहात के भोगनीपुर कस्बे में बंदरों के हमले से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई।सोमवार को वह अपने घर की छत पर धूप सेंक रही थी तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया।

घायल महिला की पहचान मोहम्मद हुसैन की 65 वर्षीय पत्नी आजरा के रूप में हुई है।बंदरों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अनूप सचान ने घायल महिला का उपचार किया।

परिजनों ने बताया कि भोगनीपुर और आसपास के कई इलाकों में बंदरों का आतंक फैला हुआ है।बंदर बिना किसी उकसावे के लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं।। भोगनीपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पीछे सैकड़ों बंदरों का रहता हमेशा डेरा आसपास के दुकानदार व ग्रामवासी हमेशा बंदरों के हमले का शिकार।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें