कोरोना काल की कमी को पूरा करने का संकल्प, कई गांवों तक पहुंची मदद।

ताज ग्रुप ने दो हजार जरूरतमंदों को वितरण किए कंबल।

*

मौदहा हमीरपुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए ताज ग्रुप द्वारा नगर मे कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती बदरून निशा के करकमलों द्वारा कंबल वितरित किए गए। यह आयोजन स्वर्गीय मोहम्मद इसराइल बिल्डिंग मौदहा स्थित निज निवास पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी करणवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों को लगभग 2000 कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड में उन्हें बड़ी राहत मिली। कार्यकम के आयोजक मोहम्मद वसीम ने बताया कि कोरोना काल के समय एक वर्ष मजबूर और बेसहारा लोगों की मदद नहीं हो सकी थी, लेकिन अब ईश्वर से यही दुआ है कि वह इतना सामर्थ्य दें कि गरीबों और जरूरतमंदों के काम आ सकें। उन्होंने कहा कि ताज ग्रुप द्वारा कंबल वितरण का कार्य कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।
इस अवसर पर मौदहा कस्बे के सभी वार्ड मेंबरों को बुलाकर उनके-अपने वार्डों में रहने वाले असहाय लोगों तक कंबल पहुंचाने का कार्य किया गया। साथ ही मौदहा क्षेत्र के कई गांवों के प्रधानों को भी कंबल उपलब्ध कराए गए, ताकि जरूरत मंदो तक मदद पहुंच जाए। कार्यक्रम में डॉ. नसीम, मोहम्मद वसीम, जावेद अख्तर सहित कस्बे के सभी वार्डों के मेंबर मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें