कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्री राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह / जीरो फैटिलिटी के अंतर्गत जनपद में आपातकालीन स्थितियों एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने की क्षमता विकसित करने हेतु पुलिस कर्मियों के लिए एक दिवसीय ‘फर्स्ट रेस्पोंडेंट ट्रेनिग शिविर’ का आयोजन किया गया ।
इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में विशेषज्ञ चिकित्सक ड़ॉ श्री यतेन्द्र शर्मा एवं प्रोग्राम मैनेजर श्री प्रदीप पाठक द्वारा पुलिस कर्मियों को सड़क दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा उपाय, पीड़ितों का आकलन, रक्तस्राव नियंत्रण, श्वास मार्ग साफ रखना, सी.पी.आर. (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की बुनियादी तकनीक, स्पाइनल इंजरी से बचाव, मरीज को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करना तथा त्वरित रूप से एम्बुलेंस सेवा व उन्नत चिकित्सा सहायता को सूचित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटना या किसी अन्य आपात स्थिति में घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले प्रतिसादकर्ता (फर्स्ट रेस्पॉन्डर) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उनके द्वारा दी गई तत्काल एवं उचित प्राथमिक उपचार तथा सहायता, जीवन रक्षण में निर्णायक साबित हो सकती है। पुलिस कर्मी, जो प्रायः ऐसी घटनाओं पर सबसे पहले पहुंचते हैं, का ऐसे प्रशिक्षण द्वारा सशक्तिकरण सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर को कम करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
इस कार्यक्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं यातायात निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।











