पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन्स  में आयोजित हुआ विशेष ‘वामा वेलनेस कैम्प’, होम्योपैथिक परामर्श एवं दवा वितरण ।

 कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में व अध्यक्षा वामा सारथी श्रीमती सुरभि पाण्डेय के नेतृत्व में आयुष विभाग के सहयोग से होम्योपैथी चिकित्सा कैंप का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में किया गया । जिसमें उपस्थिति चिकित्सक द्वारा बीमारियों से बचाव, सामान्य बीमारियों के तत्काल उपचार एवं स्वच्छता, पोषण और जल जलजनित बीमारियों के बचाव के महत्व एवं जागरुक किया गया, तथा निशुल्क दवाओ का वितरण किया गया । इस कैंप का मुख्य फोकस पुलिस परिवार के सदस्यों को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराना था।

वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती सरभि पाण्डेय धर्मपत्नी श्री राजेश कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात एं वामा सारथी उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा धर्मपत्नी श्री संजय वर्मा क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर द्वारा पुलिस परिवार से बनाये गये वामा वालंटियर्स को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जैकेट, कैंप, आईकार्ड आदि की किट वितरण कर वामा वालंटियर्स के कर्तव्यो के बारे बताया गया । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स कानपुर देहात व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, अधिकारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी पुलिस परिवार के लिए इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें