51 सम्भ्रांत नागरिकों को शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

रसूलाबाद कानपुर देहात। मेरे पूज्य पिता राज्ञवेन्द्र सिंह गौर छुन्ना ने गरीबों की लड़ाई के लिए कभी सामने वाले व्यक्ति को नहीं देखा कि वह कितना ताकतवर है। उसको इंसाफ दिलाने के लिए लड़ जाते थे। किसानों की आवाज को मजबूती से उठाते थे और उनके मसीगा थे। रसूलाबाद क्षेत्र के लोगों ने यह देखा है। उक्त वक्तव्य सलेमपुर महेरा गाँव में कंबल वितरित करते हुए समाजसेवी शैलेंद्र सिंह गौर ने दिया।
गुरुवार को नव वर्ष के उपलक्ष्य में सलेमपुर महेरा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा बेटी सिंह गौर के आवास पर किसान यूनियन के दिवंगत नेता कई बार के प्रधान राघवेंद्र सिंह गौर छुन्ना की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कम्बल बांटें गए। उनके बेटे शैलेंद्र सिंह गौर ने करीब 200 जरूरतमंद लोगों को अपने पिता छुन्ना सिंह गौर की याद में कंबल वितरित किए तो वहीं करीब 51 सम्भ्रांत नागरिकों को शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने छुन्ना सिंह गौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रसूलाबाद कस्बा निवासी समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि राघवेंद्र सिंह छुन्ना एकमात्र ऐसे शख्स थे जो लोगों की लड़ाई अपने दम पर लड़ जाते थे। वे गरीबों के मसीहा थे और बिना जात-पात जाने लोगों की मदद करते थे। उनके नक्शे कदम पर चलकर उनके पुत्र शैलेंद्र सिंह भी लोगों की मदद करेंगें और ग्राम पंचायत वासियों के सुख दुःख के साथी बनेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से बड़े तोमर,गणेश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, जगरूप सिंह,धर्मेंद्र सिंह,लाखन सिंह, अनुपम यादव, पप्पू दुबे मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें