सड़क सुरक्षा माह के तहतचला जागरूकता कार्यक्रम

कालपी ( जालौन )उरई–बारा परियोजना की टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन टोल प्लाजा एवं झोलूपुर मोड़ पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे बाइक सवारों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य लोगों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरणा मिले। वहीं स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए और सुरक्षित यातायात के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
परियोजना टीम ने लोगों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों को
सुरक्षा सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर चौकी इंचार्ज ग्यानभारती की टीम एवं थाना प्रभारी आटा एवं स्टाफ द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान किया गया ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें