”
कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस जनपद कानपुर देहात द्वारा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया । यह रैली सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे जनवरी माह तक चलने वाले “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह/जीरो फैटिलिटी माह” के अंतर्गत आयोजित की गई। रैली का मार्ग अकबरपुर पुल से मैकू पेट्रोल पम्प से रूरा तिराहा तक रहा। इस रैली का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और “PROTECT TODAY SECURE TOMORROW” (आज की सुरक्षा, कल का सुरक्षित भविष्य) के संदेश को प्रसारित करना था। इसके माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा पहलुओं पर ध्यान आकर्षित कराया गया। यातायात पुलिस का यह प्रयास है कि जनसहभागिता से सड़क दुर्घटनाओं को शून्य की ओर ले जाया जाए और एक सुरक्षित यातायात वातावरण का निर्माण किया जाए।











