कालपी (जालौन) नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद यादव तथा सभासदों ने नये साल के अवसर पर निराश्रितों तथा असहायों को कम्बलो का वितरण किया गया। भीषण ठंड के मौसम में कम्बल पाकर जरुरतमंदों के चेहरों पर राहत दिखाई दी।
नगर पालिका परिषद कालपी के परिसर में आयोजित कंम्बल वितरण कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि बेसहारा तथा जरुरत मंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत धर्म है। इसलिए सभी लोगों को मानव की सेवा करने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शीतलहर में राजस्व विभाग के द्वारा कंबलों का वितरण प्राथमिकता से किया जाएगा। इस मौके सभासदों तथा कर्मचारियों व गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।











