गजनेर (कानपुर देहात) जनवरी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू स्वर्गीय बालेश्वर लाल की 95 वीं वर्षगांठ विकास खण्ड क्षेत्र के कस्बा गजनेर में अकबरपुर तहसील अध्यक्ष के आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पत्रकारों ने उन्हें याद किया।
सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के कस्बा गजनेर मे आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष रामविलास सक्सेना के आवास पर संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की 95 वीं वर्षगांठ क्षेत्रीय पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मना उन्हें याद किया। बताया कि उत्तर प्रदेश के गांव गढवाल जिला बलिया के रहने वाले बालेश्वर लाल एक शिक्षक भी थे। और उनका जन्म १ जनवरी १९३० को हुआ था। जब कि उनका देहांत १९८७ को हुआ था। जिन्होने पत्रकारों की सुरक्षा उनके हकों आवाज उठाने के लिए पत्रकारों को संगठित करने के उद्देश्य से वर्ष १९८२ मे संगठन की स्थापना की थी। और तब से लगातार संगठन पत्रकारों के हितों के लिए काम कर रहा है।
आज गजनेर मे उनकी वर्षगांठ पर मुख्य रूप से राम विलास श्रीवास्तव, राकेश सचान प्रेम शंकर मिश्रा, उमाशंकर सिंह चौहान सहित ग्राम प्रधान पति फिरोज मंसूरी सचिन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।











