अटल आवासीय विद्यालय मे प्रवेश हेतु  किये जा सकेंगे 

कानपुर देहात सहायक श्रमायुक्त, राम अशीष ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय ग्राम रामपुर नरूआ बिल्हौर कानपुर नगरसी0बी0एस0सी पैटर्न पर आधारित शिक्षण संस्थान है, जिसमे बालक/बालिकाओं के लिए पृथक पृथक छात्रावास उपलब्ध होंगे। तथा निःशुल्क शिक्षा यूनिफार्म, पाठय पुस्तकें भोजन एवं आवास की सुविधा होगी। विद्यालय सुरक्षित खेल सुविधाओं एवं हरियाली से परिपूर्ण होगा।
अटल आवासीय विद्यालय ग्राम रामपुर नरूआ बिल्हौर कानपुर नगर मे कक्षा 06 मे 160 सीटों और कक्षा 09 मे 60 सीटों (पूर्व में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को सम्मिलित करते हुये) के प्रवेश हेतु पात्र अभ्यार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। कानपुर मण्डल के समस्त जनपदों के समस्त श्रम कार्यालय/जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के कार्यालयों से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है। इसके अतिरिक्त सम्बन्धित जिले की एन0आई0सी0 बेवसाइट डाउनलोड किये जा सकते है।
आवेदन पत्र उपरोक्त कार्यालयों मे  किये जा सकते है। आवेदन को जमा  किये जा सकेंगे। प्रवेश की पात्रता निम्नवत है।
1. ऐसे अभ्यर्थी जिनके माता/पिता अद्यतनीकृत रूप से विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो पंजीयन के उपरान्त  को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों। प्रति परिवार अधिकतम 02 बच्चे पात्र होंगे।
2. वह बच्चे जो कोविड से अनाथ हुए है एवं जिनका महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग मे पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे।
3. उम्र सीमा – कक्षा 06 के लिय प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का  (जिनमे उक्त तिथियां सम्मलित है) के बाद नही होना चाहिए एवं कक्षा 09 के लिये प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का  (जिनमे उक्त तिथियां सम्मलित है।) के बाद नही होना चाहिए।उक्त व्यवस्था आराक्षित वर्ग के समस्त अभ्यर्थियों/उम्मीदवारों सहित सभी श्रेणी के उम्मीदवारों पर लागू होगा।
4. अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता-कक्षा 06 मे प्रवेश हेतु किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 05 उत्तीर्ण अथवा वर्तमान सत्र मे कक्षा 05 मे अध्ययनरत हो एवं कक्षा 09 मे प्रवेश हेतु किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 08 उत्तीर्ण अथवा वर्तमान सत्र मे कक्षा 08 मे अध्ययनरत हो।
5. सीटों का आरक्षण- कुल सीटों के स्थानो मे 27 प्रतिशत अन्य पिछडा वर्ग, 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 02 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थीयों के लिए आरक्षण का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त राज्य के माप दण्डो के अनुसार दिव्यांग बच्चो (शारीरिक विकलांगता, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित) के लिए आरक्षण का प्रावधान है।
6. अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन नचइवबूण्पद के माध्यम से अथवा समिति कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए फत् कोड को स्कैन करके सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकते हैं।
7. उक्त प्रवेश परीक्षा फरवरी  को आयोजित की जायेगी।
किसी अन्य जानकारी के लिये कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, आघू कमालपुर रोड, अकबरपुर, कानपुर देहात मे किसी भी कार्य दिवस मे आकर सम्पर्क कर सकते है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें