साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त कार्यवाही से आम जनमानस के 261 गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग 52 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये।

कानपुर देहात  कृपया अवगत कराना है जनपद कानपुर देहात में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा देश के विभिन्न राज्यों व विभिन्न जनपदों व जनपद के थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुमशुदगी/खोये हुए से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र जिन्हें सर्विलांस व सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था । सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरुप पीडितों के गुमशुदा/खोये हुए कुल 261 मोबाईल (अनुमानित कीमत लगभग 52 लाख /-रूपये) बरामद किये गये हैं । उक्त के सम्बन्ध में  जनपद कानपुर देहात द्वारा बरामद किये गये मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये । अपने-अपने मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे । उक्त सराहनीय कार्य के लिये आम जनमानस द्वारा जनपद कानपुर देहात पुलिस के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।

बरामद किये गये मोबाइल का विवरण –
कुल 261 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 52 लाख /-रूपये)

बरामद करने वाली पुलिस टीम-
सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें