कालपी के पीताम्बर घाट पर हुई भव्य यमुना आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग
कानपुर के बिठुर से आये आचार्य द्वारा पूजन व पंडितो द्वारा की गई दिव्य आरती
कालपी (जालौन) शुक्लपक्ष की पुत्रदा एकादशी पर पीताम्बर घाट (पीलाघाट) कालपी धाम में मां प्रसादम सेवा न्यास द्वारा मां यमुना का पूजन आरती व दीपदान का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंगलवार को शुक्लपक्ष की पुत्रदा एकादशी पर मां प्रसादम सेवा न्यास द्वारा मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के महन्त जमुना दास जी महाराज द्वारा सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बिठुर कानपुर के आचार्य कालीचरण जी कानपुर ने अपने सहयोगी आचार्यों द्वारा मां यमुना नदी का पूजन अर्चन कराया गया तथा उसके उपरांत मां यमुना की दिव्य एवं भव्य आरती बिठुर कानपुर से आये पंडित अंकित दीक्षित,पंडित कृष्णा दीक्षित,पंडित निरूपण दीक्षित,पंडित मोहित मिश्रा कानपुर के द्वारा की गई।इस दौरान ऋषभदेव जी महाराज,अनिल आचार्य, हर्षित पुरवार,ऋषि पुरवार,कुलदीप शर्मा, रामसिंह सलौनिया,विवेक निगम,देवेन्द्र श्रीवास्तव एड0 आदि बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।











