25 मामलों में चार का हुआ सुलय समझौता

 

कानपुर देहात महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत आज दिनांक 28.12.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई। नई किरण में 25 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 04 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।

इस कार्यक्रम में म०हे0का0 127 नीतू, म0का0 1149 शालू देवी, म0का0 345 रागिनी, महिला सहायता प्रकोष्ठ पुलिस आॉफिस माती व प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यगण – डा० पूनम गुप्ता, श्रीमती कंचन मिश्रा, आदि का विशेष योगदान रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें