शीत ऋतु को देखते हुए गर्म कपड़ों का वितरण किया

कानपुर नगर धर्म प्रसार जन कल्याण समिति, कानपुर ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए गीता पार्क रेलवे लाइन बस्ती क्षेत्र में जरूरतमंदों को निशुल्क गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस मानवीय पहल से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
संस्था के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री ने बताया कि समिति पिछले कई वर्षों से जनहित में ऐसे सामाजिक कार्यक्रम निरंतर करती आ रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
इस सेवा कार्य में स्थानीय नागरिकों का भी सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में संस्था की सदस्य शिक्षिका नैंसी वर्मा, पार्षद विवेक शर्मा, पं० सुशील कुमार मिश्रा, अखिलेश तिवारी, अवनीश तिवारी, अनुरांग तिवारी, भूपेंद्र सहाय, संदीप श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, सुजीत, कृष्ण सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
धर्म प्रसार जन कल्याण समिति ने भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें