कांग्रेसियों ने कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया स्थापना दिवस


लखनऊ 28 दिसंबर मुख्यालय कांग्रेस कमेटी पीसीसी के तत्वाधान में कांग्रेस कमेटी का आज स्थापना दिवस 140 मनाया गया । आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया यशस्वी प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय लखनऊ ने मनाया और महात्मा गांधी की मूर्ति को दूध से स्नान कराया गया । उनका माल्यार्पण कर संगोष्ठी गांधी पार्क में की गई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की स्थापना दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तत्पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी ने कांग्रेस के बुजुर्ग नेताओं को माला पहना कर स्वागत किया और अभिनंदन किया कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया । राहगीरों को लड्डू मिठाई बांटी गई तथा प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में स्थापना दिवस के इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस प्रत्येक ब्लाक में पदयात्रा करने का कार्य करेगी तथा कांग्रेस की नीतियां एवं वर्तमान सरकार की पोल खोलने का कार्य जैसे शौचालय आवास जैसी कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर लूट मची हुई है मनरेगा जैसी योजनाओं के नियमों का बदलाव के बारे में पद यात्रा कर गाओ गाओ कस्बों कस्बों में जनता को बताने का काम करेगी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी, महासचिव अविनाश पांडे जी, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया जी, सांसद राजेश राठौर जी, राजनीतिक विश्लेक अशोक पाण्डे जी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल जी किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी आदि सम्मानित नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें