कालपी/उरई (जालौन)! जनपद जालौन के उरई स्थित अतिथि गृह सभागार में निषाद पार्टी के कार्यसमिति अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री रविंद्र मणि निषाद जी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, नारों के साथ उनका अभिनंदन किया और उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए रविंद्र मणि निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 13 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाले निषाद पार्टी कार्यकर्ता संकल्प दिवस में अनिवार्य रूप से पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम में जिला, विधानसभा, ब्लॉक, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
श्री निषाद ने कहा कि यह संकल्प दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन का ऐतिहासिक अवसर होगा। इसी मंच से 2026 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में निषाद पार्टी की सशक्त भागीदारी का संकल्प लिया जाएगा, साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश निषाद, प्रदेश सचिव भारत निषाद, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र निषाद, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद, बौद्धिक प्रकोष्ठ से लक्ष्मण प्रसाद निषाद, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र निषाद, कमलेश निषाद, समाजसेवी राधाचरण रायकवार सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी को मजबूत करने और संकल्प दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया।











