स्वदेशी उद्योग बनाने से लेकर नि:स्वार्थ परोपकार तक, रतन टाटा जी ने दिखाया कि सच्ची सफलता देश की सेवा में है
स्वर्गीय रतन टाटा की विरासत एक आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को प्रेरित करेगी
नई दिल्ली केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ईमानदारी और करुणा के साथ भारतीय उद्यम को नया रूप देने वाले रतन टाटा जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा ईमानदारी और करुणा के साथ भारतीय उद्यम को नया रूप देने वाले रतन टाटा जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उद्योग बनाने से लेकर नि:स्वार्थ परोपकार तक, रतन टाटा जी ने दिखाया कि सच्ची सफलता देश की सेवा में है। श्री शाह ने कहा कि श्री रतन टाटा की विरासत एक आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को प्रेरित करेगी।










