कानपुर देहात उप जिलाधिकारी भोगनीपुर ने बताया कि तहसील भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत मत्स्य पालन का दस वर्षीय पट्टा/आवंटन करने हेतु तहसील भोगनीपुर में स्थित सभागार में नीलामी शिविर आयोजित किया जायेगा। मत्स्य पालन आवंटन उ०प्र० राजस्व संहिता 2006 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को नीलामी के माध्यम से किया जायेंगा। दस वर्षीय मत्स्य पालन हेतु तालाबों की नीलामी की दर 10000/-रू० प्रति हे० होगी। नीलामी में भाग लेने वाले प्रतिमानियों को नवीनतम आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र जो विज्ञापन की तिथि से छः माह से मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जायेगी। उक्त तालाबों के आवंटन /नीलामी में भाग लेने हेतु इच्छुक व्यक्त आवंटन/नीलामी सम्बन्धी शर्तो एवं नियमों की जानकारी के सम्बन्ध में कार्यालय तहसीलदार गोगनीपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है। जिन बालाबों का क्षेत्रफल दो हे0 से अधिक है, उनकी नीलामी मछुआ समुदाय के व्यक्तियों की पंजीकृत व मान्यता प्राप्त सहकारी समितियों को की जायेगी। यदि नीलामी शिविर में की नियत विधि में किसी भी तालाब की नीलामी नहीं हो सकी तो पुनः अवशेष तालाबों की नीलामी होगी।











