निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र मणि निषाद का उरई आगमन

कालपी (जालौन) निषाद पार्टी के कार्यसमिति अध्यक्ष/राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री रविंद्र मणि निषाद जी का  जनपद जालौन के उरई स्थित अतिथि गृह में आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री निषाद अपने इस प्रवास के दौरान पार्टी संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों तथा पिछड़ा वर्ग के कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे। वे जनपद स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे।
कार्यक्रम के तहत  पार्टी के सभी विंगों के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक निरीक्षण भवन के सभागार में संपन्न होगी। बैठक में जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
पार्टी पदाधिकारियों ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें