एकल काव्य पाठ व निबन्ध, भाषण प्रतियोगिता के विजयी नौ प्रतिभागियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमाण-पत्र तथा चेक किया गया प्रदान।

अटल जी की 101वीं जयंती पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ उद्घाटन कार्यक्रम का जनपद में सजीव प्रसारण, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

कानपुर देहात पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर लखनऊ में आयोजित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में भव्य रूप से देखा एवं सुना गया। उक्त कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनपद स्तर पर आयोजित सजीव प्रसारण कार्यक्रम में माननीय सांसद देवेंद्र सिंह भोले, माननीय राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, माननीय विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिगिण व अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता एवं प्रेरक व्यक्तित्व को नमन किया। माननीय प्रधानमंत्री,  रक्षामंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना गया, जिसमें अटल जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं राष्ट्रप्रेम को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित निबंध, काव्यपाठ एवं भाषण प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को माननीय जनप्रतिनिधिगणों द्वारा प्रमाण पत्र एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। एकल काव्य पाठ व निबन्ध, भाषण प्रतियोगिता के विजयी नौ प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा चेक प्रदान किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशिश कुशवाहा, द्वितीय स्थान अंकुर गौतम, तृतीय स्थान शिवा साहू ने प्राप्त किया जिन्हें क्रमशः 10000, 5000 व 2500 का चेक दिया गया। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रथम स्थान छवि तिवारी, द्वितीय स्थान सुमित गुप्ता व तृतीय स्थान आशी यादव ने प्राप्त किया जिन्हें क्रमशः 10000, 5000 व 2500 का चेक प्रदान किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रथम स्थान रिया तिवारी, द्वितीय स्थान प्रिया, तृतीय स्थान आदित्य सिंह ने प्राप्त किया जिन्हें क्रमशः 5000, 3000 व 2000 रूपये का चेक प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह, राजकीय महाविद्यालय प्रधानाचार्य, जिला क्रीडाधिकारी नीलम सिद्दीकी, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, बीएसए अजय कुमार मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि जीतेन्द्र सिंह गुड्डन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सम्बन्धित अधिकारीगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राऐं आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें