कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि
खेल निदेशालय उ०प्र०, लखनऊ के तत्वावधान में जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा आयोजित सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव 2025-26 का समापन आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, माती, कानपुर देहात में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन दिवस पर कबड्डी एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के सुचारु, निष्पक्ष एवं सफल संचालन में निर्णायकगणों के रूप में माध्यमिक विद्यालयों से आए पी०टी०आई० / अनुदेशकगण की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले जी द्वारा समस्त विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद महोदय ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है, जो उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत से ऊपर उठकर निरंतर अभ्यास करने तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी ।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, युवा कल्याण विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रुप में नीरज रानी जिला पंचायत अध्यक्ष, गुड्डन सिंह चेयरमैन नगर पंचायत, अकबरपुर कानपुर देहात के प्रतिनिधि, राजेश तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष, रामविलाश मिश्रा मण्डल अध्यक्ष, जितेन्द्र त्रिपाठी जिलामंत्री, नीरज पाण्डेय पूर्व जीला उपाध्यक्ष, अंजू सिंह गौर मण्डल उपाध्यक्ष, नीरज गौतम मण्डल उपाध्यक्ष, शिवप्रताप सिंह पूर्व जिलामंत्री, पवन अग्निहोत्री सहकारी समिति के अध्यक्ष आदि अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों एवं उनके प्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता परिणामों में फुटबॉल के सब जूनियर वर्ग में रसूलाबाद, जूनियर वर्ग में माती स्टेडियम तथा सीनियर वर्ग में अकबरपुर की टीमें विजेता रहीं। वहीं वॉलीबॉल में सीनियर वर्ग में अकबरपुर-रनिया विधानसभा की टीम तथा सब जूनियर वर्ग में अकबरपुर-रनिया की टीम विजेता घोषित की गई तथा कुश्ती में सब जूनियर 49 किलो०भार में हिमांशू जूनियर वर्ग 61 किलो०भार में आर्यन शर्मा, 65 किलो०भार सीनियर वर्ग में आर्यन रहे। अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अधिकारियों एवं सहयोगी कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस महोत्सव ने जनपद के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया है, जिससे भविष्य में खेल संस्कृति और अधिक सुदृढ़ होगी।











