कालपी (जालौन) रोज वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कालपी में प्रधानाचार्य सवाहत हुसैन की अध्यक्षता में क्रिसमस डे का आयोजन धूमधाम पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधान धारण करके जमकर लुत्फ उठाया।
विद्यालय परिसर में आयोजित उत्सव में बच्चों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहने कई छात्र-छात्राओं ने सेंटा क्लास का रूप धारण करके जमकर उत्साह मनाया। कार्यक्रम में बच्चों को मिठाईयां टॉफी का वितरण किया। तथा शिक्षाविदों ने बच्चों की हौसला अफजाई करके क्रिसमस डे के उद्देश्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में मोनिका मिश्रा, मंजू शर्मा, सजदा, रफत खान, समीक्षा ओमरे, विनीता, अमित राजा, दिलीप पांचाल इसके अलावा कालपी के विभिन्न विद्यालयों में क्रिसमस दिवस का आयोजन किया गया।











