थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का निरीक्षण कर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये ।

शीतकालीन मौसम के दृष्टिगत चोरी एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि गश्त व सतर्कता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिये गये ।

 कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से देर रात्रि में थाना सिकन्दरा,थाना मंगलपुर व थाना डेरापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना कार्यालय, जनरल डायरी, ड्यूटी रजिस्टर, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की गहनता से जांच की गई। सीसीटीएनएस प्रणाली के सुचारु संचालन, समयबद्ध एवं शुद्ध प्रविष्टियों तथा लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। द्वारा थाना सिकन्दरा,थाना मंगलपुर व थाना डेरापुर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। मिशन शक्ति से संबंधित सभी रजिस्टरों, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, निपटारे की स्थिति तथा अन्य दस्तावेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक एवं केंद्र पर तैनात महिला आरक्षी कर्मचारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर उनके अनुभवों व चुनौतियों को समझा। महोदया ने निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़ी प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता महिलाओं के साथ विनम्रता, धैर्य और संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। द्वारा आरटी सेट के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों से संवाद स्थापित कर चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी एवं अन्य रात्रिकालीन आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, थाना क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करने तथा किसी भी घटना की सूचना पर तत्काल एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।शीतकालीन मौसम को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्रों में लगाए गए पिकेट, रात्रि गश्त एवं अन्य सुरक्षा ड्यूटियों की जानकारी ली गई। ठंड के मौसम में अपराध की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूर्ण सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, जनसुनवाई में शालीनता तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें