छिरिया सलेमपुर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र एसडीएम ने किया निरीक्षण

जालौन।उपजिलाधिकारी जालौन हेमंत पटेल तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जालौन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई ने संयुक्त रुप से ग्राम छिरिया सलेमपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर उसकी स्वास्थ सुविधा को परखा, इस दौरान वहाँ मौजूद मरीजो से भी सबांद किया।मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र छिरिया सलेम पर का एसडीएम, ए सी एम ओ तथा सीओ ने संयुक्त रुप से निरीक्षण किया इस दौरान उन्होने साफ़-सफाई, दबाई भंडारण की तथा उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया जिसकी समुचित व्यवस्था पाई गयी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने मरीजों से संवाद कर दवा वितरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उपस्थिति रजिस्टर के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की संख्या 8 पाई गयी, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित मिला।ओपीडी मे 51 मरीज उपचार हेतु आये हुए थे, जिनका समय पर उपचार किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य केंद्र में आये हुए मरीजों को सर्दी से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था कराये जाने एवं मरीजों को पर्याप्त मात्र में दवा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें