पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विकास खण्ड सरवनखेड़ा में कैम्प का हुआ आयोजन, दी गयी जानकारी

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन. के मार्गदर्शन में आज पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग/दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विकास खण्ड सरवनखेड़ा में कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थियों को विभाग में संचालित योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी और लाभार्थियों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लिये जाने हेतु प्रेरित किया गया। कैम्प में नेहा सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, के साथ खण्ड विकास अधिकारी, सरवनखेड़ा, ब्लॉक प्रमुख, सम्बन्धित ग्रामों के प्रधान, सचिव, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही साथ ग्रामवासी उपस्थित रहें, जिसमें योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पम्पलेट भी बांटे गये।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें