भक्ति रस में डूबी श्रीमद्भागवत कलश यात्रा, गूंजे जयकारे

कोंच में निकलती श्रीमद्भागवत कथा शोभायात्रा

उरई कोंच नगर में सोमवार को धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से ओतप्रोत श्रीमद्भागवत कलश शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के प्रसिद्ध सीतानाथ मंदिर से गाजे-बाजे, भक्तिमय जयघोष के साथ किया गया। कलश धारण किए श्रद्धालु महिला-पुरुषों की लंबी कतार ने पूरे नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।शोभायात्रा सीतानाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए लवली चौराहा, प्रताप नगर, भुजरियां तिराहा से गुजरती हुई कथा स्थल गहोई धर्मशाला पहुंची।
मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरा नगर “हरि बोल” और “जय श्रीकृष्ण” के नारों से गूंज उठा।
कथा स्थल पर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य पंडित मिथलेश दास (वृंदावन धाम, औरैया) ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा सुनाई। कथा में शुकदेव-परीक्षित प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। इस अवसर पर गीता देवी और शंभुदयाल स्वर्णकार परीक्षित की भूमिका में रहे।
कार्यक्रम में अनुराग सोनी, अनुज सोनी, अभय, मीरा देवी, अरुण कुमार, गीता देवी, वाणी, आयुषी, अग्रिम, वेदांत, शिवाय, रियांश, अनुश्री भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ओपी कुशवाहा रवि कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने नगर में धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को भी मजबूती प्रदान की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें