पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार हेतु 24 दिसम्बर को कैम्प/शिविर का होगा आयोजन

 

कानपुर देहात  जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि संचालित योजनाओं जैसे- पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 9-10), दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षायें) पिछड़ी जाति के लिए शादी अनुदान योजना एवं पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण (ओ लेवल एवं सी.सी.सी.) योजनाओं के साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनायें जैसे दिव्यांगजन / कुष्ठावस्था पेंशन, कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना, शल्य चिकित्सा योजना, दिव्यांग दुकान निर्माण/संचालन योजना, दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन योजना आदि का प्रचार-प्रसार हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों में शिविर / कैम्प का आयोजन किया जाना है। विकास खण्डों में तैनात सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण / ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण को उक्त शिविरों हेतु नोडल अधिकारी नामित किया जाता है। आयोजित शिविरों दिनांक 24 दिसम्बर को ब्लाक सरवनखेड़ा में आयोजित होगा। इसी प्रकार ब्लाक मलासा में 26 को, डेरापुर में 29 को, मैथा में 30 को, अमरौधा में 31 को झींझक में 2 जनवरी को, अकबरपुर में 5 जनवरी को, राजपुर में 6 जनवरी को, सन्दलपुर में 7 जनवरी को, रसूलाबाद में 8 जनवरी को प्राप्त 10ः30 बजे से 3 बजे तक कैम्प/शिविर का आयोजन होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें