कालपी (जालौन)विद्युत विभाग कालपी के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान को कदौरा के एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मंगलवार को धर्मेंद्र सिंह ने पदभार ग्रहण करके विभागीय कर्मचारियों से जायजा लिया।
विदित हो कि निर्वमान एसडीओ कदौरा अरविंद कुमार को विभाग के द्वारा पद से हटा दिया गया। उपखंड कदौरा क्षेत्र की व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए उच्च अधिकारियों के आदेश पर कालपी के एसडीओ धर्मेंद्र सिंह सचान को अतिरिक्त प्रभार कदौरा एसडीओ का सौंपने का आदेश पारित कर दिया है। विभागीय आदेशों का अनुपालन करते हुए एसडीओ धर्मेंद्र सिंह के द्वारा कदौरा उपखंड क्षेत्र का कामकाज शुरू कर दिया है। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि कदौरा क्षेत्र में बबीना, इटौरा, परौसा, चंदर्शी के चार विद्युत सब स्टेशन हैं। क्षेत्र में बेहतर आपूर्ति बनाएं रखना मेरी प्राथमिकता रहेगी। मंगलवार को उन्होंने विभागीय अवर अभियंताओं अमन खान व मिठाई लाल तथा कर्मचारियों से भेंट करके आवश्यक निर्देश दिए।











