आयुष्मान कार्ड शिविर का जरूरतमंदों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात

 

कालपी (जालौन) स्थानीय नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा एंव जनकल्याणकारी पहल के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड शिविर का एवं आयोजन किया गया।

भारतीय महिला अधिकार संरक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष शिविर ने गरीबों, असहायों तथा जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की नई उम्मीद जगाई। शिविर के माध्यम से सैकड़ों पात्र नागरिकों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गये। पात्र लोगों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष लाखों रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिल सकेगा।
जनसेवा शिविर कालपी नगर के मुहल्ला रामगंज में सभासद राजू शेख उर्फ रज्जू सुनार के आवास पर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और पुरुषों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों में आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। कई ऐसे परिवार भी सामने आए। आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित थे और अब इस योजना के माध्यम से उन्हें राहत की सांस मिली।शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के कर्मचारी आकाश ने पंजीकरण प्रक्रिया को संपन्न कराया। उनके सहयोग से पात्र लाभार्थियों का त्वरित सत्यापन कर मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस पहल से उन परिवारों को विशेष राहत मिली, जो गंभीर बीमारी की स्थिति में महंगे इलाज के खर्च से भयभीत रहते थे। अब ऐसे परिवारों को बड़े अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। जनहितकारी आयोजन संस्थान के संरक्षक सुरेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार वर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी आभा मर्यादा भट्ट, राष्ट्रीय महामंत्री दीपाली तिवारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. किरण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी रेखा तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता महापात्रा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री बिनीता एवं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अमित श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशों में संपन्न हुआ। इस अभियान की कमान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अर्चना गुप्ता ने संभाली, जिनके कुशल नेतृत्व में शिविर पूरी तरह सफल रहा।कार्यक्रम में भारतीय महिला अधिकार संरक्षण संस्थान की जनपद जालौन इकाई की जिला अध्यक्ष संतोषी अनुरागी सोनू महाराज, निधि सिंह राठौर, नीलम देवी सौंधी , रजनी पाल राजयोगिनी’ महामंत्री कालपी, पूनम देवी, दयावती, जावेद अली सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

शिविर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही, जिससे महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी समाज तक पहुँचा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें