संघ की शाखाओ के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त समृद्ध एवं चरित्रवान बनाना प्रमुख लक्ष्य

 

 

कालपी(जालौन)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अभियान के अंतर्गत कदौरा खण्ड के उसरगांव मण्डल के ग्राम उसरगांव, छौक, जोल्हूपुर, काशीखेड़ा, बरदौली मे प्रत्येक घर सम्पर्क कर पत्रक वितरित किये संपर्क कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यवाह श्री गौतम त्रिपाठी जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष 2025 में अपने 100 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस एक शताब्दी की यात्रा में संघ ने स्वतंत्रता संग्राम, विभाजन के समय राहत कार्य, विभिन्न आपदाओं में सेवा, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन सहित हर राष्ट्रीय संकट में समाज और राष्ट्र के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि 1925 में उपहास से प्रारंभ हुई संघ की यात्रा निरंतर संघर्ष और सेवा के माध्यम से आज समाज में व्यापक स्वीकार्यता का स्वरूप ले चुकी है। संघ की शाखाओं के माध्यम से स्वयंसेवक शारीरिक, मानसिक एवं वैचारिक रूप से सशक्त बनते हैं। जिला कार्यवाह ने बताया कि संघ का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना, राष्ट्र को सशक्त, समृद्ध एवं चरित्रवान बनाना तथा समाज के सभी वर्गों के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ाना है। भेदभाव को मिटाकर “हम सब एक हैं” की भावना को जागृत करना ही संघ का मूल ध्येय है।इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए गृह संपर्क अभियान के माध्यम से संघ की विचारधारा, इतिहास एवं सेवा कार्यों की जानकारी प्रत्येक घर तक पहुंचाई जा रही है। स्वयंसेवक घर-घर जाकर भारत माता का चित्र एवं संघ साहित्य भेंट कर रहे हैं तथा परिवारों के साथ बैठकर नैतिक कर्तव्यों, पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास, प्रदूषण मुक्त पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर संवाद कर रहे हैं, ताकि राष्ट्र पुनः परमवैभव की दिशा में अग्रसर हो सके।

इस अवसर पर सुधाकर चतुर्वेदी खण्ड कार्यवाह, विजय सिंह उसरगांव, उदेश तिवारी, बिट्टू तिवारी,आशीष चतुर्वेदी, जयशंकर द्विवेदी, प्रिंस मिश्रा, आर एस चंदेल,धीरेन्द्र तिवारी, पीयूष तिवारी जी, विपलेन्द्र सिंह,आजाद भगत सिंह, भूपेंद्र सिंह प्रधान जोल्हूपुर आदि स्वयंसेवक साथ मे रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें