राशनकार्ड से यूनिट पृथक न कराकर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से यूनिट स्थानान्तरण का करायें ऑनलाइन आवेदन


 

कानपुर देहात जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने बताया कि विवाहित महिलाओ की यूनिट उनके ससुराल के राशनकार्ड में स्थानान्तरित किये जाने के दिशा निर्देश निर्गत किये गये है।
उन्होंने समस्त राशनकार्ड धारकों को सूचित किया है कि विवाहित महिलाओं की यूनिट उनके मायके में दर्ज राशनकार्ड से ससुराल में बने राशनकार्ड में स्थानान्तरित कराने के लिए कार्डधारकों को राशनकार्ड से यूनिट पृथक न कराकर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से यूनिट स्थानान्तरण का ऑनलाइन आवेदन कराये। इसके पश्चात् ऑनलाइन आवेदन को सम्बन्धित जनपद के आपूर्ति कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन दे सकते है, जिससे उनके मायके के राशनकार्ड से नाम पृथक किये बिना ही यूनिट स्थानान्तरित हो जायेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें