– पुखरायां कानपुर देहात भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोगनीपुर में स्थित बेटालाल गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा की मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक हुई।। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के जिला प्रभारी राजाराम पाल ने कार्यकर्ताओं से फीड किए गए फार्म ओर अनुपस्थित फर्मों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।। ओर उन्होंने कहा कि एसआईआर डाटा खत्म होते ही सी केटेगरी की लिस्ट लेकर उनके समय रहते जरूरी दस्तावेज करा दिए जाए।। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा ने कहा कि एसआईआर फार्म भरने का काम बड़ी सतर्कता और गंभीरता से करें अन्यथा बड़ा नुक्सान हो सकता है । उन्होंने कहा कि एस आई आर के नाम पर सरकार लोगों को परेशान कर रही है।भाजपा सरकार लोगों को मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,खाद बीज ,बढ़ते अपराधों के मुद्दों से भटकाने के लिए समय समय पर एसआईआर जैसे कार्यक्रम शुरू कर देती हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में सभी लोग क्रियाशील होकर अपने अभिलेख बीएलओ को समय से जमा कर दें अन्यथा सरकार किसी भी तरह से आपका नुकसान कर सकती हैं।। भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं, छात्रों के हित जो काम किए हैं वो स्वतंत्रता के बाद से आजतक किसी पार्टी ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समता समानता की सोच से चलने वाली पार्टी है।भाजपा भेदभाव पूर्ण और पीडीए के लोगों को बरगलाकर सत्ता में पहुंच जाती है हमें सावधान रहना होगा और, समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा।। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य को 100 प्रतिशत पूरा करना है।।
बैठक में मुख्यरूप से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव पवन कटियार,वरिष्ठ नेता हाजी अकील खान,पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु,प्रदेश सचिव नसरुद्दीन कुरैशी,जिला उपाध्यक्ष अकरम कुरैशी,यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष मनोज यादव,जिला पंचायत सदस्य रामनरायण कठेरिया,महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष नसरीन अख्तर, युवजन सभा पूर्व जिलाध्यक्ष काशिफ खान, विधानसभा महासचिव मंजय प्रधान, जॉन प्रभारी उवैस दीवान,पवन यादव अबू अज़हरी फरीद शाह उवैस दीवान शैलजा संखवार महावीर धीरज सतीश संखवार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।










