पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं शून्य दुर्घटना जिला (ZFD) लक्ष्य पर गोष्ठी आयोजित की गयी।

में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा “शून्य दुर्घटना जिला” (Zero Fatality District – ZFD) के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आज पुलिस लाइन सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राजीव सिरोही, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर श्री संजय वर्मा व क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद श्री आलोक कुमार की उपस्थिति में जनपद के डायल 112 प्रभारी व सभी थानों की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) के सदस्यों ने भाग लिया।

उद्देश्य-
गोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य जनपद में सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करना, दुर्घटना-प्रवण मार्गों (क्रिटिकल कॉरिडोर्स) की पहचान करना तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक कारगर रणनीति तैयार करना था। क्षेत्राधिकारी यातायात ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।

गोष्ठी के दौरान, विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं के आंकड़ों, उनके कारणों तथा दुर्घटनाओं के समयानुसार वितरण (टेम्पोरल डिस्ट्रीब्यूशन) पर विस्तृत चर्चा की गई। सीसी टीमों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में दुर्घटना-प्रवण स्थलों की नियमित निगरानी करें, यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा जन-जागरूकता अभियान चलाएं।

“शून्य दुर्घटना जिला” पहल के अंतर्गत सड़क इंजीनियरिंग में सुधार, ब्लैक स्पॉट्स का निराकरण, आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता तथा उन्नत प्रौद्योगिकी के उपयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी टीमों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें तथा हर संभव प्रयास करके जनपद को सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त करने के लक्ष्य को हासिल करें।

🔸यूपी 112 पुलिस/कानपुर देहात पुलिस का कोहरे में सड़क सुरक्षा संदेश:
यूपी 112 पुलिस द्वारा घने कोहरे के मौसम में जनता को विशेष सुरक्षा संदेश दिया गया है – “धीमी रफ्तार, सुरक्षित परिवार।” कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम होने से सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। यूपी 112/कानपुर देहात पुलिस की ओर से सभी नागरिकों से अपील है कि वाहन चालक सावधानी से गाड़ी चलाएं, गाड़ी की रफ्तार धीमी रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। “कोहरा घना है, सावधानी ही सुरक्षा है। जल्दी पहुंचने से बेहतर है सुरक्षित पहुंचना।” – यह संदेश सभी वाहन चालकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस गोष्ठी के माध्यम से कानपुर देहात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता को दोहराया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें