कानपुर देहात वार्ड नं. 13 दीनदयालनगर पुखरायां में बढ़ती हुई ठंड के चलते पूर्व सभासद प्रत्याशी नीरज देवी ने जगह जगह नुक्कड़ में जलाऊ लकड़ी डलवाकर जनता को राहत पहुंचाने का कार्य किया । नीरज देवी ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका एक मात्र लक्ष्य और उद्देश्य है जनता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है उन्होंने आगे कहा कि उनके द्वारा इस तरह के समाजसेवी कार्य लगातार किए जाते रहेंगे उन्होंने बताया कि इस तरह जनता की सेवा करना से उनको सुकून की अनुभूति होती है और उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य जनसेवा ही है इस दौरान मौजूद रहे मेराज खान रामचंद्र कठेरिया अशोक संखवार महेंद्र सिंह छोटे संखवार किशन कठेरिया विशाल कठेरिया दीपक सिंह आदि










