पुखरायां कानपुर देहात – आज भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोगनीपुर में स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल में कीर्ति स्मृति समाज सेवा संस्थान द्वारा वार्षिकी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन एस.डी.पब्लिक स्कूल भोगनीपुर हुआ संपन्न।। जिसमें दर्जनों स्कूल के आठ सो से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग।। 26 जनवरी को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को किया जाएगा सम्मानित।। प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में काफी उत्साह भी दिखाई दिया।। अभिभावकों में में भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर अपने बच्चों के भविष्य को लेकर उत्साह दिखाई दिया अभिभावकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों को आने वाले समय के लिए सीखने को मिलेगा। ओर बच्चों को अपने भविष्य को लेकर भी इस तरीके की सामान्य ज्ञान प्रतियोगितायो से सीखने को मिलेगा।।











