गजनेर कानपुर देहात थाना क्षेत्र गजनेर, कानपुर देहात में गजनेर सरवन खेड़ा मार्ग पर शाहजहांपुर निनाया मोड़ के पास एक ई रिक्शा चालक से अपना ही वाहन अनियंत्रित हो जाने से वह वाहन सहित खंती में गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। उक्त वाहन चालक का नाम रिंकू भुर्जी पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम गोगूमऊ थाना गजनेर कानपुर देहात उम्र करीब24 वर्ष है।
घायल ई रिक्शा चालक उपरोक्त को स्थानीय लोग CHC गजनेर लेकर आए, जहां पर चिकित्सक में उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर गजनेर थाने की पुलिस पहुंच गई सबको कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए माती भेजा
मृतक के परिजनो को सूचना दे दी गई है। परिजन सीएचसी गजनेर में उपस्थित हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है











