जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस अंतर्गत ने तहसील सिकन्दरा में सुनी समस्याएं, दिये निर्देश।

 

प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : जिलाधिकारी

कानपुर देहात जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने तहसील सिकन्दरा में लोगों की समस्याओं/शिकायतों को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 160 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, शिकायतों में राजस्व विभाग की 127, विकास 11, नगर पंचायत की 03, विद्युत की 05, पुलिस की 07, एआरटीओ, आपूर्ति, सा0सहकारी समिति, स्वास्थ्य, एलडीएम, डीपीआरओ कृषि की 01-01 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त समस्याओं/ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें, शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता पूर्वक लेकर आवश्यक कार्यवाही की जायें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस व तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालय में 10 बजे से 12 बजे तक जन सुनवाई करेंगे तथा उन शिकायतों का समयवद्ध व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। मौके पर पुलिस  नरेन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह, उप जिलाधिकारी सिकन्दरा, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें