जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 दिसंबर को तहसील सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन

 

कानपुर देहातजिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें राम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी व तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर के अनुसार दिनांक 20दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें