उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 11 आवेदन आए

कालपी (जालौन) तहसील समाधान दिवस के मौके पर तहसील कालपी सभागार में आयोजित तहसील दिवस पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने कहां किजो फरियादियों के द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई है उन शिकायतों को संबंधित विभाग के जिम्मेदार शिकायतों को तहसील की पटल से प्राप्त कर मौके में जाकर निस्तारण करना सुनिश्चित करें जांच रिपोर्ट सहित तहसील की पटल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी जिम्मेदार अधिकारी ने पक्षपात रवैया तथा लापरवाही की ऐसे अधिकारी की किसी भी सूरत में खैर नहीं होगी इस अवसर पर 11 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर हल करने के लिए गुहार लगाई। मौके में पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल विद्युत सहायक अभियंता धर्मेंद्र सचान जल संस्थान अवर अभियंता वासिद अली पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी लोक निर्माण विभाग अवर अभियंता बृजेंद्र सिंह वन रेंजर कालपी संजय यादव राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह प्रमोद द्विवेदी सुरेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें