अध्यक्ष ग्राम प्रधान करसा विद्याश्री
कानपुर देहात जिले के सरवनखेड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा करसा में गुरुवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान विद्याश्री के नेतृत्व में यह पहल गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई।
यह कार्यक्रम ग्राम सभा में स्थित ग्राम प्रधान के सचिवालय परिसर में लगभग 11:00 बजे शुरू हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान विद्याश्री ने गरीब परिवारों की महिलाओं और बुजुर्गों को कंबल वितरित किए।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी। प्रमिला देवी, शकुंतला देवी, गोरा और नरेश सिंह धर्वेंद्र शर्मा सहित कई अन्य जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल दिए गए। ग्राम प्रधान ने बताया कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को सर्वाधिक परेशानी होती है, इसलिए पंचायत स्तर पर यह प्रयास किया गया है कि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न रहे।
विद्याश्री ने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा ऐसे सामाजिक कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि गांव में कोई और जरूरतमंद व्यक्ति हो, जिसकी जानकार











