प्रधानमंत्री जी) के जन्मदिवस 23 दिसम्बर को विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी किसान सम्मान दिवस-25 के रूप में किसान सम्मान समारोह के अवसर पर जैविक मेला आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी कानपुर देहात की अध्यक्षता में से ईको पार्क, माती, कानपुर देहात में किया जा रहा है। उपरोक्तानुसार आयोजित कार्यक्रमों में कृषि एवं कृषि समावेशी विभागों एवं अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी तथा विभागीय प्रदर्शनी स्टाल लगाकर किसानों को जागरूक किया जायेगा।
कृषि वैज्ञानिकों/प्रगतिशील कृषकों द्वारा कृषकों को फसलों से सम्बन्धित नवीनतम तकनीकी जानकारी /सुझाव/अनुभव/ प्रदान करते हुए जैविक कृषि/प्राकृतिक खेती/जीरो बजट खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ कृषि सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव दिया जायेगा। उक्त के साथ-साथ जनपद में कृषि, उद्यान, मत्स्य एवं पशुपालन आदि क्षेत्रों में जनपद/विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य/उत्पादन प्राप्त करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया जायेगा।
अतः जनपद के समस्त किसान भाईयों से अनुरोध है कि उपरोक्तानुसार आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर, आयोजित कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करें।











